भारत के लोगों की वजह से आज दुनिया कह रही है कि ये दशक भारत का दशक है- पीएम मोदी

0
38
Source: Twitter (@BJP4India)

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक जनसभा को सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने कहा कि, केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के ये 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। दुनिया के सामने आज यह एक बड़ा सवाल है कि बीते 9 वर्षों में भारत में इतने बड़े-बड़े बदलाव कैसे आए। इसका जवाब है- सबका साथ,सबका विकास और वंचितों को वरीयता।

पीएम मोदी ने बताया कि, पांच साल पहले राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस को जनादेश दिया था, लेकिन बदले में उन्हें अस्थिरता, अराजकता और तुष्टिकरण में डूबी सरकार ही मिली। उन्होंने कहा कि, भारत को नया संसद भवन मिला है। लेकिन कांग्रेस ने भारत के गौरव के इस क्षण को भी अपने स्वार्थी विरोध की भेंट चढ़ा दिया। कांग्रेस ने 60 हज़ार श्रमिकों के परिश्रम का, देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया है।

उन्होंने बताया कि, आज देश में हर तरफ विकास की जो धारा बह रही है, वो इसलिए संभव हो पाई है, क्योंकि हम कांग्रेस की लूट के सभी रास्तों को बंद करने में निरंतर जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, हमने माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन चक्र से जुड़ी हर समस्या पर ध्यान दिया और उसके ये अभूतपूर्व परिणाम रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताया कि,देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है, भारत के लोगों का पसीना है। ये भारत के लोग ही हैं जिन्होंने महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। ये भारत के लोग ही हैं, जिनकी वजह से आज दुनिया कह रही है कि ये दशक भारत का दशक है, ये सदी भारत की सदी है।

 

 

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here