मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी काली-सफेद तस्वीर साझा कर बधाई दी। उन्होंने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं भारत सरकार और लोगों को उनके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।” ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका व भारत दुनिया के सबसे पुराने व सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं।
आप को बता दे, अमेरिकी दूतावास ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड समाप्त होने के बाद दोपहर 2:14 बजे ट्रंप का संदेश साझा किया। भारत ने यूरोपीय परिषद अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा व यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मुख्य अतिथि बनाया। हाल के वर्षों में भारत अमेरिकी सैन्य हार्डवेयर जैसे सी-130जे व अपाचे हेलीकॉप्टर का अधिक उपयोग कर रहा है जो आज फ्लाईपास्ट में शामिल हुए। हालांकि व्यापार में ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से संबंधों में गिरावट आई तथा द्विपक्षीय व्यापार समझौता अभी अंतिम रूप नहीं ले सका।

Image source:अमेरिकी दूतावास
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



