भारत-जापान समुद्री युद्धाभ्यास ‘जिमेक्स-23’ शुरू

0
79

भारतीय नौसेना की मेजबानी में सातवां भारत-जापान समुद्री अभ्यास 2023 जिमेक्स 23 आज से विशाखापट्नम में शुरू हुआ। मीडिया की माने तो, 2012 में शुरू हुए अभ्यास की यह 11वीं वर्षगॉठ है। जापान समुद्री आत्मरक्षा बल की इकाइयां और भारतीय नौसेना के जहाज अभ्यास में भाग ले रहे हैं। जिमेक्स 23 में भारत के पहले स्वदेशी समुद्री युद्ध पोत आईएनएस दिल्ली और पनडुब्बीरोधी कॉर्वेट युद्धपोत आईएनएस कमोर्टा को शामिल किया गया है।  जापान समुद्री आत्मरक्षा बल की ओर से गाइडेड मिसाइल विद्धवंसक जेएस सेमीदारे प्रतिनिधित्व करेंगा। यह अभ्यास 6 दिनों तक चलेगा।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना ने चीन के दांत खट्टे करने की तैयारी कर ली है। विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना की ओर से द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास यानी JIMEX 23 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यान 10 जुलाई तक चलेगा। दोनों देशों के बीच इस साझा समुद्री अभ्यास की शुरुआत 2012 में हुई थी इंडियन ओशियन रेंज में अक्सर चीन जासूसी करने की कोशिश करता रहता है, ऐसे में उसे करारा जवाब देने के लिए भारत और जापान की नौसेनाओ ने कमर कस ली है। JIMEX 23 के ज़रिए दोनों देश की नौसेनाएं अपनी शक्तियों का आंकलन कर रही हैं और चालबाज चीन के रोंगटे खड़े करने की तैयारी भी पूरी हो गई है। इसी के मद्देनजर JIMEX 23 में भारत ने सागर में दुश्मन को परेशान कर देने वाले खतरनाक हथियार उतारे हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो, इस अभ्यास में भारत की ओर से INS दिल्ली, भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS कामोर्टा, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर कार्वेट, बड़े टैंकर, आईएएनएस शक्ति, एक पनडुब्बी, समुद्री गश्ती विमान P8I और डोर्नियर और जहाज-वाहित की भागीदारी होगी। यानी अभ्यास के दौरान दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेना में से एक भारत की नौसेना अपना पूरा दमखम दिखाएगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here