मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत जैव ईंधन के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पुद्दुचेरी में आज तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग वर्ष 2014 के 14 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्तमान में 22 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक हजार 588 करोड़ रुपये की लागत से बने राष्ट्रीय राजमार्ग-32 के 38 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले पुद्दुचेरी-पूंडियांकुप्पम खंड का लोकार्पण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर इंदिरा गांधी स्क्वायर और राजीव गांधी स्क्वायर के बीच 436 करोड़ रुपये की लागत से चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की भी आधारशिला रखी। 25 करोड़ रुपये के निवेश से ईस्ट कोस्ट रोड के 14 किलोमीटर लंबे हिस्से के सुधार कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टिकाऊ निर्माण प्रथाओं के बारे में कहा कि सड़क निर्माण में नगर निगम के 18 लाख टन कचरे का उपयोग किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर निर्माताओं को फ्लेक्स-फ्यूल, इथेनॉल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक इंजन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से किसानों को सालाना डेढ़ लाख तक की बचत हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश की लॉजिस्टिक्स लागत 16 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे और कुशल ईंधन के कारण इसके 9 प्रतिशत तक पहुँचने की सम्भावना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



