भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

0
94
भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
Image Source : @BCCI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। करीब 90 हजार दर्शकों की गूंज के बीच भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस महाजीत के साथ ही अहमदाबाद के इस मैदान से 19 नवंबर 2023 की हार की याद भी खत्म हो गई। कप्तान सूर्या की अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब का सफल बचाव किया। यह पहली बार है जब किसी टीम ने अपने ही देश में टी20 विश्व कप जीता और साथ ही खिताब बचाने का कारनामा भी किया। इस जीत के साथ ही भारतीय मेन्स टीम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में खिताब जीते हैं, जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने दो-दो बार यह ट्रॉफी जीती है। 33 साल की उम्र में कप्तानी संभालने वाले सूर्यकुमार यादव अब उन भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने विश्व कप जिताया है। इस सूची में कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 46 गेंदों में 89 रन बनाए और तीसरी बार शतक से थोड़ा पीछे रह गए। उनके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। यह लगातार दूसरा मौका था जब भारत ने इस टूर्नामेंट में 250 से ज्यादा रन बनाए। 256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। पावरप्ले के अंदर ही उसके तीन विकेट गिर गए और टीम मैच में पीछे हो गई। नौवें ओवर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 72 रन हो चुका था और तभी से मैच का नतीजा लगभग तय हो गया था। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here