भारत दौरे पर पहुंचे थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा

0
136
Image source: MEAIndia
Image source: MEAIndia

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा भारत के दौरे पर हैं। सोमवार तड़के वे नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नुकारा नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 10वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बता दें, थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।

मीडिया की माने तो, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर उप-प्रधानमंत्री नुकारा का गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। मंत्रालय के अनुसार, नुकारा मंगलवार को भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here