
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2021 के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह को राष्ट्रपति भवन में संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि भारत नए आत्मविश्वास के साथ विश्व स्तर पर उभर रहा है और अन्य देश हमारे देश को प्रशंसा से देखते हैं। उन्होंने कहा कि अनेक क्षेत्रों में भारतीय नेतृत्व का कोई जवाब नहीं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्व स्तर पर मजबूत देश के रूप में स्थापित होने का श्रेय भारत के आर्थिक सुधारों को दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न मोर्चों पर हो रहे बदलाव की सराहना की। भविष्य में आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संभावनाओं और संकटों को देखते हुए भारतीय विदेश सेवा अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
Courtesy : newsonair.gov.in
Image Source : Twitter @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #india
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें