भारत ने काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की निंदा की

0
79

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि हिंसा का यह कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, किसी भी तरह से सैन्य कार्रवाई के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आक्रामकता, अफगानिस्तान की संप्रभुता पर स्पष्ट हमला है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया गया, जो दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लिए शांति, चिंतन और दया का समय होता है। यह इसे और निंदनीय बनाता है। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी धर्म या कोई भी कानून, किसी अस्पताल और मरीजों पर किए गए हमले को उचित नहीं ठहरा सकता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराने और अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा नागरिकों पर किए जा रहे हमलों को तत्काल बंद करने का आह्वान किया। भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराते हुए हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here