भारत में दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप्स इकोसिस्टम है – पीएम मोदी

0
209

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि – 2014 में देश में 300-400 आस-पास स्टार्टअप हुआ करते थे। आज 8 वर्ष के छोटे से कालखंड में भारत में स्टार्टअप की दुनिया ही बदल चुकी है। आज हमारे देश में करीब 70 हजार स्टार्टअप्स हैं। आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप्स इकोसिस्टम है। उन्होंने ने कहा कि जब हम दुनिया को भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की प्रशंसा करते हुए सुनते होते हैं तो हर हिंदुस्तानी को गर्व होता है। 8 साल पहले तक स्टार्टअप शब्द कुछ गलियारों में ही चर्चा का हिस्सा था वो आज सामान्य भारतीय युवा के सपने पूरे करने का एक सशक्त माध्यम बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा है कि भारत मोबाइल गेमिंग के मामले में दुनिया के टॉप 5 देशों में है। भारत की गेमिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 40% से भी ज्यादा है। इस बार के बजट में हमने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक (AVGC) इन सेक्टर पर सपोर्ट को भी जोर दिया है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here