मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-58 पर सुबह करीब 7 बजे कोठारी पुल के पास छह वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
आप को बता दे, हादसे के बाद एनएच पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया तथा ट्रैफिक तीन घंटे ठप रहा। पुलिस व स्थानीयों ने मशक्कत कर घायलों को बचाया तथा एम्बुलेंस को रास्ता दिया। जिला कलेक्टर व एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया तथा घायलों से अस्पताल में मुलाकात की। राज्य भर में कोहरे का प्रकोप जारी है तथा ड्राइवरों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



