भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकि खराबी आने के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट ने सोमवार को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक-ऑफ के 20 से 25 मिनट के भीतर ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके लिए पायलट विमान को वापस भुवनेश्वर एयरपोर्ट ले आया। यात्रियों को भी विमान से उतरने के लिए कहा गया। बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अथाॅरिटी से मिली सूचना के मुताबिक, यह समस्या विमान पर पक्षी से टकरा जाने के कारण उत्पन्न हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान फिर से उड़ान भर सकता है। विमान में सवार यात्री एक ने कहा, ‘‘उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने हमें तकनीकी समस्या के बारे में सूचित किया और विमान को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।’’
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



