भोपाल: गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ

0
188

मप्र भोपाल के गुफा मंदिर में आज अक्षय तृतीया (परशुराम जयंती) पर्व पर भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस प्रतिमा का वजन चार टन है और इसकी लागत 45 लाख रुपये आई है। महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस प्रतिमा का अनावरण किया।

सुबह आठ बजे से शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित शहर के गणमान्य नागरिक और लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस विशिष्ठ धार्मिक आयोजन के दौरान 1100 पुजारियों ने वैदिक़ मंत्रों का उच्चारण किया व भगवान परशुराम की सामूहिक आरती का भी आयोजन हुआ।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here