भोपाल: ग्लोबल मीडिएशन सेंटर के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से की मुलाकात

0
104
भोपाल: ग्लोबल मीडिएशन सेंटर के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से की मुलाकात

मप्र: ग्लोबल मीडिएशन सेंटर गत दो वर्षों से अपनी सराहनीय भूमिका के लिए जाना जाता है। इसी तारतम्य में उक्त संस्था की अध्यक्ष डॉ प्रतिभा राजगोपाल एवं सीईओ/ सचिव जी एस तिवारी ने भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर उन्हें संस्था का लोगो भेंट किया साथ ही ग्लोबल मीडिएशन सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया और अपने कार्यों की विस्तृत जानकारी उन्हें दी। सेंटर के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से यह भी आग्रह किया कि थानों से मीडिएशन के केस सेंटर में आयें इसके साथ पुलिस कमिश्नर को यह भी बताया गया कि थानों को इंवायरमेंट फ्रेंडली कैसे बनाया जा सकता है, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सेंटर के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जल्द ही सेंटर से कोऑर्डिनेट करने के लिए पुलिस का एक नोडल अधिकारी (१-२ दिन में) नियुक्त किया जाएगा। जो कि समस्त थानों से भी सेंटर को लेकर कोऑर्डिनेट करेगा। इस मीटिंग के दौरान संस्था की कोषाध्यक्ष आशा पाठक एवं सदस्य उर्मिला शर्मा भी उपस्थित थीं। इस मीटिंग को लेकर उचित समय दिए जाने पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का सेंटर के पदाधिकारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विदित हो कि १२ फरवरी २०२६ को ग्लोबल मीडिएशन सेंटर का ई उद्घाटन म प्र उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया ने किया था। इस अवसर पर भोपाल जिला न्यायालय की डिस्ट्रिक्ट जज कुमुदिनी पटेल, न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल, न्यायाधीश राहुल सिंह एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी बी एम सिंह भी उपस्थित थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here