मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पथ विक्रेताओं का महासम्मेलन होगा। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के पथ विक्रेता शामिल होंगे। इसमें सीएम शिवराज हितग्राहियों को हितलाभ बांटेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को शहरी और ग्रामीण पथ विक्रेताओं के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे किया जायेगा। सीएम योजनाओं से लाभान्वितों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री द्वारा पीएम स्वनिधि शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



