मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते चार महीने से जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में सरकार ने इंटरनेट पर लगी पाबंदी खत्म करने की घोषणा कर दी है। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कि हिंसा से संबंधित अफ़वाहों को फैलने से रोकने के लिए राज्य में इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगायी गई थी, जिसे आज से खत्म कर दिया गया है।
मीडिया की माने तो, मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़की थी जिसके बाद से लोगों की मौत और टकराव की फर्जी सूचनाएं इंटरनेट के जरिए लगातार फैलायी जा रही थी। इस वजह से सरकार ने इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी थी। सीएम बीरेन सिंह ने कहा, “मैं राज्य लोगों को यह सूचना देना चाहता हूं कि आज से इंटरनेट पर लगी पाबंदी खत्म कर दी जाएगी। राज्य में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई थी।”
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



