मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को विधानसभा दल के नेता चुनने की प्रक्रिया हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मणिपुर के सभी भाजपा विधायकों को दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक हेतु बुलाया गया है क्योंकि राज्य में राष्ट्रपति शासन का दूसरा छह माह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यब्रत सिंह, पूर्व मंत्री वाई. खेमचंद सिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष ए. शारदा देवी भी बैठक में शामिल हुए।
आप को बता दे, मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है जब बिरेन सिंह सरकार ने सामुदायिक हिंसा के बाद इस्तीफा दिया था। भाजपा के पास 60 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें हैं जिनमें जनता दल (यू) के पांच विधायकों के हालिया शामिल होने से संख्या बढ़ी है। एनपीपी के 6, एनपीएफ के 5, कांग्रेस के 5, केपीए के 2 विधायक हैं जबकि एक स्वतंत्र एवं एक सीट खाली है। मणिपुर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक मंगलवार को हो सकती है।
news & Image source: PTI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



