मप्र: उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने ग्लोबल मेडिएशन सेंटर का किया ई उद्धाटन

0
176
मप्र: उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने ग्लोबल मेडिएशन सेंटर का किया ई उद्धाटन

भोपाल: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उच्च न्यायालय(जबलपुर) के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा आज १२ फ़रवरी को सुबह १० बजे ग्लोबल मेडिएशन सेंटर का ई उद्घाटन भोपाल में किया गया। इस अवसर पर भोपाल की जिला न्यायाधीश कुमुदनी पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल यादव, जिला विधिक सेवा अधिकारी बी एम सिंह, संस्था की अध्यक्ष डॉ प्रतिभा राजगोपाल, उपाध्यक्ष जी एस तिवारी, सचिव प्रदीप द्विवेदी, शिवाली परिहार, शुभम तिवारी, अनुराग दुबे, आशा पाठक, उर्मिला शर्मा, अंजू सिंह, रितु पटवा एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल ने ग्लोबल मीडिएशन सेंटर (भोपाल) के कार्यालय का अनावरण किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ प्रतिभा राजगोपाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का वैकल्पिक विवाद, समाधान करना है जिससे वो धन के साथ अपना समय भी बचा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस सेंटर द्वारा व्यक्तिगत, पारिवारिक, उत्तराधिकार, चल- अचल संपत्ति, वाणिज्यिक, श्रम, रोजगार एवं बैंक से संबंधित विवादों और वाणिज्यिक विवादों का वैकल्पिक समाधान किया जाएगा। विवादों के समाधान के बाद विधिक अधिकृति का प्रावधान है।

मप्र: उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने ग्लोबल मेडिएशन सेंटर का किया ई उद्धाटन

मप्र: उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने ग्लोबल मेडिएशन सेंटर का किया ई उद्धाटन

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here