मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का मध्यप्रदेश दौरा लगातार जारी है। इसी बीच आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी आज सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में हुंकार भरेंगी। बता दें कि, प्रियंका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के कई बड़े नेता रैली के दो दिन पहले ही ग्वालियर पहुंच गए हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी आज यानी शुक्रवार को ग्वालियर में ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी रैली से पहले वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर जाएंगी, जहां से वे देशभक्ति का संदेश देंगी। कांग्रेस जनसभा में ढाई लाख से अधिक के संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी कर रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार ग्वालियर आ रही हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें