मप्र : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंडला-श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

0
117

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जन आशीर्वाद यात्रा को मंडला और श्योपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले जन सभा को सम्बोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में अमित शाह के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे।

मीडिया की माने तो, गृह मंत्री अमित शाह करीब 11: 40 पर जबलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहाँ वे मंडला से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे इसके बाद वे श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए रवाना हो जाएंगे। श्योपुर में अमित शाह विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे। जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष तैयारियां की गई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here