मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज मुरैना में एक रिश्वतखोर पटवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी आवेदक से ऑनलाइन नामांतरण करने के बदले रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस एसपी रामेश्वर यादव ने बताया, मुरैना की जौरा तहसील के ग्राम गलेथा, हवेली का पुरा निवासी केंद्र सिंह सिकरवार ने एक शिकायती आवेदन कार्यालय में दिया था। इसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी। आवेदक ने लिखा कि उसने जौरा तहसील के हल्का नंबर 93 के पटवारी सुरेश बंजारा को उसकी जमीन का ऑनलाइन नामांतरण करने का आवेदन दिया था। लेकिन पटवारी ने इसके बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। लोकायुक्त पुलिस ने आवेदन की जांच के लिए आवेदक को एक रिकॉर्डर दिया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण लोकायुक्त को मिल गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी सुरेश बंजारा ने आवेदक केंद्र सिंह को रिश्वत की राशि के साथ अपने घर पर ही बुलाया था। तय कार्यक्रम के अनुसार किसान पटवारी के घर पर रिश्वत की रकम देने पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने रकम हाथ में ली, घर के दरवाजे पर छिपी बैठी लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। पटवारी के हाथ धुलाए गए तो रंग से लाल हो गए। लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ रिश्वत लेने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



