मप्र : पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन पर इंदौर को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

0
214

मप्र : स्वच्छता में नंबर वन बने रहने वाले इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के नागरिक प्रबंधन वर्ग में इंदौर ने पहला स्थान हासिल किया है। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में मध्यप्रदेश का नाम गूंजा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए। ‘सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी ए) के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पुरस्कार मिला है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पुरस्कार प्रदान किए।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here