मप्र: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का इंदौर दौरा आज

0
95

पीसीसी चीफ कमलनाथ आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे। कमलनाथ सुबह 11.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर ही कमलनाथ कांग्रेस नेताओं से वर्तमान हालात पर चर्चा करेंगे। यहाँ कमलनाथ मांग मातंग समाज का महाधिवेशन, बेरोजगार युवा सम्मेलन, में शामिल होकर शाम करीब 6 बजे खजराना गणेश मंदिर में दर्शन पूजन कर गांधी भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मीडिया सूत्रों  से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इंदौर पहुंचने के बाद कमलनाथ स्वर्गीय विधायक कलावती भूरिया के शोक कार्यक्रम में होंगे शामिल। बता दें कि इंदौर में कोरोना के केस थम नहीं रहे हैं। प्रदेश में हर दिन सबसे ज्यादा मामले इंदौर में ही सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों के बाद भी केस में कमी नहीं आ रही है। वहीं आज कमलनाथ कोरोना के वर्तमान हालातों पर चर्चा करेंगे। मीडिया की माने तो, कमलनाथ इंदौर से झाबुआ के लिए रवाना होंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here