मप्र: भोपाल में एक और बायपास बनाने की सीएम शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी

0
156

मध्यप्रदेश में आज शिवराज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम फसलों को मंजूरी मिल गई है। इस बैठक में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए, AIMS के लिए भूमि का आबंटन और सतपुड़ा भवन का रिनोवेशन समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री निवास में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 40.90 किमी के भोपाल एक और बायपास को मंजूरी दे दी है। मीडिया की माने तो, इस बायपास के बनने से भोपाल के साथ ही इंदौर को भी फायदा होगा। भोपाल में तीन हजार करोड़ रुपये में बनने वाले बायपास में एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लायओवर और 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बायपास परियोजना के मुताबिक जमीन अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। जिसके तहत पश्चिम भोपाल बाइपास में फोरलेन व पेव्ड शोल्डर में हाइब्रिड NOT मॉडल के तहत निर्माण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ₹2,981.65 करोड़ की लागत से 40.90 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। बायपास भोपाल ओबेदुल्लागंज से शुरू होकर रायसेन, विदिशा, बैरसिया, ब्यावरा को क्रॉस करते हुए यह बायपास भोपाल, देवास, मार्ग को भौरी से जोड़ेगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here