कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सीपी शेखर का आज शुक्रवार को निधन हो गया है। चंद्रप्रभाष शेखर काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। इंदौर के चोइथराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
जानकारी के लिए बता दें कि, चंद्रप्रभाष शेखर कई बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं, उनके निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी शोक जताया है। चंद्रप्रभाष शेखर प्रदेश कांग्रेस संगठन और सत्ता में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे। 23 वर्ष की उम्र में वे सराफा क्षेत्र से पार्षद बने। इंदौर नगर निगम में कांग्रेस के उपनेता रहे। 1972 में कांग्रेस की टिकट से क्षेत्र तीन से विधायक चुने गए। प्रकाशचंद्र सेठी मंत्रीमंडल में उपमंत्री बने। बाद में श्यामााचरण शुक्ल मंत्री मंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। वहीं देवास से विधायक बने और दो बार अर्जुनसिंह मंत्रिमंडल में भी मंत्री रहे। 1980 में देवास से विधायक बने और फिर से मंत्री बने। उनके कार्यकाल में सतपुड़ा, विंध्यांचल भवन और नई विधानसभा भवन के निर्माण हुआ।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें