मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज 26 अगस्त को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल आज शाम करीब 4.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे और यहां से सीधे सेन्ट्रल जेल में जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए जा रहे “डिस्टेंस इंस्टीट्यूट सेंटर” का शुभारंभ करेंगे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में बंद साढ़े तीन हजार से ज्यादा कैदियों को आज एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। सेन्ट्रल जेल में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल बंधु योजना का शुभारंभ करेंगे। ग्वालियर केंद्रीय जेल के अंदर जीवाजी यूनिवर्सिटी का डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर शुरू होगा। आज शाम मंगू भाई पटेल इस डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अविनाश शर्मा सहित जेल अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



