राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिससे उसके पीछे बैठी दो महिलाएं नीचे गिर गई, जिनको पीछे से आ रहा एक अज्ञात पिकअप वाहन रौंदता हुआ चला गया। जिससे दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वा स्कूटी चालक घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मीडिया की माने तो, स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति दो महिलाओं को पीछे बैठाकर अपने गांव मनोहरपूरा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के के. के. मेमोरियल स्कूल के पास स्कूटी पर सवार तीन लोगों को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से आ रहे एक पिकअप ने सड़क पर गिरी दोनों महिलाओं को रौंद दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर खाई में उतर गया था, जिसके बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



