पहली बार इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली से बाहर किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित हुआ। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव शामिल हुए। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को प्रथम, आगरा को द्वितीय और महाराष्ट्र के ठाणे को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
मीडिया की माने तो, कार्यक्रम में शहरों द्वारा वायु प्रदूषण कम करने के उत्तम प्रयासों के “सार-संग्रह” का विमोचन किया गया। इससे अन्य शहरों द्वारा स्वच्छ वायु की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति मिलेगी। मध्यप्रदेश ने विशेष सफलता हासिल की है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम और भोपाल ने 5वाँ स्थान, जबलपुर ने 13वाँ और ग्वालियर ने 41वाँ स्थान प्राप्त किया है। तीन से 10 लाख तक शहरों की श्रेणी में सागर को देश में 10वाँ और 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास को 6वाँ स्थान मिला है। कार्यक्रम में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की सफलता की कहानियों और मिशन लाइफ पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
Image source: Amarujala
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



