मध्य प्रदेश में चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मऊंगज, पांढुर्ना के बाद अब सतना से अलग कर मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विंध्य क्षेत्र में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर को जिला बनाने की सौगात मिली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा में वर्चुअल संबोधन के दौरान आज मंगलवार को मैहर को जिला बनाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कहा कि मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया अभी से शुरू कर रहे है। मैहर की इस सभा में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गणेश सिंह, मंत्री रामखेलावन पटेल और जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा भी मौजूद थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



