CM शिवराज सिंह चौहान ने नीमच में 50 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित बायो टेक्नोलॉजी पार्क और 10 करोड़ रुपए की लागत के भादवा माता लोक का भूमि पूजन किया। मीडिया की माने तो, इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के पहले बायो-टेक्नोलॉजी पार्क को नीमच जिले में बनाया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बायो-टेक्नालॉजी पार्क में ड्रग डिस्कवरी प्रयोगशाला के साथ 8 उच्च-स्तरीय प्रायोगशाला स्थापित की जायेगी। बायो-टेक पार्क के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा रोजगार के अनेक अवसर के साथ ही नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। 50 करोड़ रूपये की लागत से लगभग 40 एकड़ भूमि में बनने वाला यह पार्क अनुसंधान के साथ विकास का एक बड़ा केन्द्र होगा।

Image source: @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



