विधानसभा चुनाव की वोटिंग पांच दिन बाद 17 नवंबर को होगी। मतदान से पहले राजनैतिक पार्टियां चुनाव में जोर-शोर से जुटे हुए है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों लगातार दौरे कर सभाएं कर रहे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच आज शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नर्मदापुरम दौरे पर आ रहे है।
मीडिया की माने तो, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा नर्मदापुरम-इटारसी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा के समर्थन में नर्मदापुरम और सिवनी मालवा विस के प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा के समर्थन में डोलरिया में सभा करेंगे। नर्मदापुरम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इंदिरा चौक के पास सभा करेंगे। जिसके बाद विधानसभा सिवनी मालवा के भाजपा प्रत्याशी प्रेम शंकर वर्मा के समर्थन में डोलरिया में दोपहर करीब 1 बजे बस स्टैंड सेमरी रोड पर करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



