महाकाल के आशीर्वाद से भारत की भव्यता विश्व के विकास में नई संभावनाओं को जन्म देगी – पीएम मोदी

0
184

मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि-महाकाल के आशीर्वाद से भारत की भव्यता विश्व के विकास में नई संभावनाओं को जन्म देगी। उन्होंने यहाँ कहा कि, उज्जैन के क्षण-क्षण में इतिहास सिमटा हुआ है, कण-कण में आध्यात्म समाया हुआ है और कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, महाकाल के आशीर्वाद से भारत की भव्यता पूरे विश्व के विकास के लिए नई संभावनाओं को जन्म देगी। भारत की दिव्यता पूरे विश्व के लिए शांति के मार्ग प्रशस्त करेगी।

पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को बताया कि, ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है बल्कि ये भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है। उज्जैन वो नगर है जो हमारी पवित्र सात पुरियों में से एक गिना जाता है, ये वो नगर है जहां स्वयं भगवान कृष्ण ने भी आकर शिक्षा ग्रहण की थी। उज्जैन ने महाराजा विक्रमादित्य का वो प्रताप देखा है जिसने भारत के नए स्वर्णकाल की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि, जब भारत का भौगोलिक स्वरूप आज से अलग रहा होगा तब से ये माना जाता है कि उज्जैन भारत के केंद्र में हैं। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, किसी राष्ट्र का सांस्कृतिक वैभव इतना विशाल तभी होता है जब उसकी सफलता का परचम विश्व पटल पर लहरा रहा होता है। सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए ये जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष को छुए, अपनी पहचान के साथ गौरव से सर उठाकर खड़ा हो। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार चार धाम प्रोजेक्ट के जरिए हमारे चारों धाम ऑल वेदर रोड से जुड़ने जा रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार करतारपुर साहिब खुला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहाँ कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व जैसे पंच प्राण का आहृवान किया है। इसलिए आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरी गति से हो रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ा रहा है और सोमनाथ में विकास के कार्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उत्तराखंड में बाबा केदार के आशीर्वाद से केदारनाथ, बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।

 

 

Image Source : Twitter (@AHindinews)

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here