महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार : 18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

0
202

मुंबई, महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो ही गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम बनने के एक महीने से अधिक समय बाद, एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक शिंदे समूह के नौ और भाजपा के नौ विधायकों ने राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी। महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार आज हुआ है। अपने-अपने विभाग की ज़िम्मेदारी सब लोग संभालेंगे। इस राज्य की जनता को जो काम चाहिए वो किया जाएगा। राज्य का सर्वांगीण विकास करने को ये लोग काम करेंगे। इसके बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार बाकी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here