महाराष्‍ट्र : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्रदान किया राष्ट्रपति ध्वज

0
148

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें पाठ्यक्रम की ‘पासिंग आउट परेड’ की समीक्षा की। मीडिया की माने तो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज महाराष्‍ट्र के पुणे में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया। राष्ट्रपति ने एएफएमसी की टीम से चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान पर जोर देने और नवीनतम तकनीक का उपयोग करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने वाली बहुत सी महिलाओं ने सेना चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सेना के विभिन्न अंगों में उच्च पदों को सुशोभित किया है। मुझे ज्ञात हुआ है कि AFMC की पूर्व छात्रा पुनीता अरोड़ा देश की सेना में पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल बनीं। भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल, पद्मा बंदोपाध्याय भी इसी संस्थान की पूर्व कैडेट हैं। हमारी सेना के अनुशासन, अदम्य साहस और कौशल ने सदा हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा की है। साथ ही देश के विकास के लिए शांतिपूर्ण आंतरिक वातावरण तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाएँ हमारे वीर सैनिकों को सर्वाधिक स्वस्थ और युद्ध के लिए सदैव तैयार रहने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here