महाराष्ट्र-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

0
139

देश में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मीडिया की माने तो, मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 राज्यों में जोरदार बारिश संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है

मीडिया की माने तो, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आठ सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण मुंबई के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here