महावीर जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू ने जैन समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी

0
76
महावीर जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू ने जैन समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समूचे देश में आज जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर, भगवान महावीर की जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन भगवान महावीर की विशेष प्रार्थना की जाती है और रथयात्रा निकाली जाती है। यह पर्व करूणा, संयम और सत्य के व्रत का पालन करने का संदेश देता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज महावीर जयंती के अवसर पर समस्‍त देशवासियों और विशेषतौर पर जैन समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर के पांच सिद्धांत-अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह-जीवन में सत्‍य पथ चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इन सिद्धांतों को अपनाकर नागरिक अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्‍त किया और उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here