महिला जूनियर विश्वकप में भारत ने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया

0
189

दक्षिण अफ्रीका में पोचेफेस्ट्रूम में एफआईएच महिला जूनियर विश्वकप में पूल डी के मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया है। टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत की ओर से मुमताज खान ने 3 गोल दागे, जबकि संगीता कुमारी ने एक गोल किया।
ग्रुप चरण में भारत ने सभी तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। इससे पहले भारत ने जर्मनी को 2-1 से हराया था, जबकि वेल्स को 5-1 से शिकस्त दी थी।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here