महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज शाम बेंगलुरु में यूपी वॉरियर्स का सामना डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा

0
133

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, आज शाम बेंगलुरु में यूपी वॉरियर्स का सामना डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा।

दीप्ति शर्मा की अगुवाई में यूपी वॉरियर्स अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। दूसरी ओर, डेल्‍ही कैपिटल्स तीन में से दो मैच जीत चुकी है।

इससे पहले कल बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। 168 रन का लक्ष्‍य मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर और पांच गेंद में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए थे।

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 50 रन बनाए। मुंबई इंडियन की अमनजोत कौर को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here