मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें अब एफआइएच विश्व कप क्वालीफायर जीतने पर लगी हैं और इसके लिए शुक्रवार को इटली के विरुद्ध सेमीफाइनल जीतना भारतीय टीम का पहला कदम होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम पूल बी में तीन मैचों में सात अंक लेकर शीर्ष पर रही है। स्काटलैंड के भी सात अंक थे, लेकिन गोल औसत में पिछड़ने के कारण वह दूसरे स्थान पर है। भारत ने पूल चरण में दो मैच जीते और एक ड्रॉ खेला। इटली पूल ए में दूसरे स्थान पर रही जिसने एक मैच जीता, एक ड्रॉ खेला और एक गंवाया। भारत के लिए फॉरवर्ड नवनीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह अब तक चार गोल कर चुकी हैं उन्होंने वेल्स के विरुद्ध आखिरी पूल मैच में हैट्रिक लगाई थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटली की उम्मीदें फेडरिका कार्टा पर टिकी होंगी, जो अब तक तीन गोल कर चुकी है। कागजों पर भारत का पलड़ा भारी लग रहा है। दोनों टीमें 2012 से अब तक एक दूसरे के विरुद्ध सात बार खेली हैं, जिनमें से पांच भारत ने जीते, एक इटली ने जीता है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि एफआइएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 में जगह बनाना इस टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह प्रंशसनीय है। एफआइएच महिला और पुरुष विश्व कप नीदरलैंड्स और बेल्जियम में 15 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



