मां से बिछड़ गया था तेंदुए का बच्चा, वन विभाग ने मिलवाया

0
211

मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में वन विभाग के अधिकारियों ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मुहिम को सफलतापूर्वक उसके अंजाम तक पहुंचाया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने एक मादा तेंदुए को उसके खोए हुए बच्‍चे से मिलवा दिया है। यह वाक्‍या मुंबई के गोरेगांव ईस्‍ट में स्थित फिल्‍म सिटी का है। मीडिया की माने तो, इस मादा तेंदुए की पहचान सी33-डेल्‍टा (C33-Delta) के रूप में हुई है। मादा तेंदुए के गले में ट्रैकिंग डिवाइस से लैस एक पट्टा बांधकर पिछले साल उसे छोड़ दिया गया था जिससे जीपीएस तकनीक की मदद से उसकी लगातार ट्रैकिंग होती रहे।

मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार, मुंबई के वन विभाग के अधिकारियों ने एक नेक काम किया है। उन्होंने एक तेंदुए के बिछड़े हुए बच्चे को अपनी मां से मिलवाया है। इस बच्चे का वन विभाग की टीम ने काफी ख्याल रखा और उसे आस-पास के खतरों से भी बचाया। वन विभाग द्वारा किए गए इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में वन अधिकारियों ने एक तेंदुए के बच्चे का अपनी बिछड़ी मां से मिलन करवाया है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग वन अधिकारियों को दुआएं दे रहे हैं। मीडिया की माने तो, नेशनल पार्क के RFO विजय भारब्दे ने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह फिल्म सिटी के पास एक तेंदुए का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here