माउंट एवरेस्ट पर दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र हुआ स्थापित

0
225

माउंट एवरेस्ट पर दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र स्थापित हो गया है। करीब 8 देशों के वैज्ञानिकों और पर्वतारोहियों के दल ने अप्रैल माह से जून माह के बीच 5 मौसम केंद्र स्थापित किए। इसके लिए द नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी और नेपाल की त्रिभुवन विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया था। कई सारी मौसमी घटनाओं का अध्ययन करने के लिए माउंट एवरेस्ट पर दुनिया के सबसे ऊंचे मौसम केंद्र की स्थापना की गई है। सौर ऊर्जा से चलने वाला ये मौसम केंद्र तापमान, हवा की गति और दिशा, हवा का दबाव और बर्फ की ऊंचाई में आने वाले बदलावों के साथ कम और अधिक दूरी के रेडिएशन को भी मापने का काम भी करेगा। नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस मौसम केंद्र को पर्वत रेंज के समिट प्वाइंट से कुछ नीचे 8,830 मीटर पर स्थापित किया गया है। क्योंकि समिट प्वाइंट पर बर्फ मौजूद होने से वहां स्थापित करने में दिक्कत आ रही थी। नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विभाग और नेशनल जियोग्राफिक ने पर्वतों की स्थितियों के रियल टाइम जानकारी के लिए 5 स्वचालित मौसम केंद्रों को शुरू करने के लिए एक एमओयू किया है। इस मौसम केंद्र को स्थापित करने का एकमात्र लक्ष्य मौसम के बदलाव को समझना और उन पर नजर रखना है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here