मिस्र के विदेश मंत्री दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

0
152
मिस्र के विदेश मंत्री दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती आज दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती पहली भारत-मिस्र रणनीतिक वार्ता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, “यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा करने और दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का एक अवसर है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here