मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले विमान हादसे की सीबीआई जांच हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी की मांग पर अमित शाह से बात कर डीजीसीए व राज्य सीआईडी के साथ सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार हादसे से जुड़े सभी संदेह दूर करेगी।
आप को बता दे, 28 जनवरी को पुणे के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने साजिश का संदेह जताते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखकर उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। फडणवीस ने कहा कि डीजीसीए वीएसआर कंपनी का ऑडिट कर रही है तथा सभी नेताओं की सुरक्षा हेतु यह जांच अहम है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया है।
Image source: TV9 Bharatvarsh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



