मुंबई के ग्रांट रोड इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक इमारत की 11वीं और 12वीं मंजिल पर शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने बताया कि यह लेवल दो की आग थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग आठवीं और 12वीं मंजिल पर बिजली के तारों, फर्नीचर, दरवाजे, घरेलू सामानों में लगी है। कुछ नागरिक 21वीं और 22वीं मंजिल पर फंसे हुए थे। वे उन्हें सुरक्षित छत पर ले जाने में कामयाब रहे हैं। वहीं, 15वीं मंजिल पर भी 7 से 8 नागरिक फंसे हुए थे। उन्हें भी सीढ़ियों के जरिए छत पर ले जाया गया है। मीडिया की माने तो, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



