मुंबई : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्‍त्री का दुघर्टना में निधन

0
220

मुंबई : खबर है कि टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का मुंबई के पालघर के पास हुए सड़क हादसे की दुघर्टना में निधन हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उद्योगपति सायरस मिस्त्री जो कि टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रहे हैं का मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया है। मीडिया सूत्रों की माने तो आज मुंबई में उद्योगपति सायरस मिस्‍त्री की रविवार को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार उनका वाहन तेज गति से जा रहा था, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई जिसकी वजह से हादसे की बात कही जा रही है।मीडिया की माने तो पालघर पुलिस सूत्रों के अनुसार टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकराने से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कार में 4 लोग मौजूद थे, 2 की मौके पर ही मृत्यु होने की खबर है और 2 को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारिक बयान के बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

पीएम मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here