मुंबई : मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

0
170

महाराष्ट्र : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और जान-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। मीडिया से खबर आई है कि मुंबई पुलिस के अनुसार मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल आए हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के अधिकारियों ने डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आज मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए कॉल किए गए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें अस्पताल से शिकायत मिली है और हम इसकी जांच शुरू कर रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार एंटीलिया कांड के बाद एक बार फिर से देश के विख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई। जिसे अब पुलिस गंभीरता से जाँच करने में जुटी है। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने दहिसर से एक शख़्स को गिरफ़्तार किया है। शख्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया था। एक घंटे के कम समय में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया है कि कॉलर से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले अंबानी को धमकी मिलने की शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस कमिश्नर को भी इस मामले की जानकारी दी गई थी। वहीं, अंबानी परिवार और एंटीलिया की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।इसी संदर्भ में ANI ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here