मुंबई में प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन करने का अलग ही महत्व है और 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के दौरान हर कोई उनके दर्शनों का लाभ लेना चाहता है। बॉलीवुड सहित कई मशहूर हस्तियां हर दिन मुंबई के प्रतिष्ठत लाल बाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं इस बीच उद्योगपति मुकेश अंबानी भी लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



