मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय दूतावास ने मेक्सिको के विभिन्न हिस्सों में जारी सुरक्षा अभियानों, सड़क अवरोधों और आपराधिक गतिविधियों के कारण अपने नागरिकों को परामर्श जारी कर सावधानी बरतने और घरों में ही रहने का आग्रह किया है। दूतावास ने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों से सक्रिय पुलिस गतिविधियों वाले क्षेत्रों से बचने और आसपास के माहौल के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय मीडिया अपडेट पर नजर रखने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है। नागरिकों से आपात स्थिति में 911 पर कॉल करने को कहा गया है। फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार और मित्रों को जानकारी देते रहने का आग्रह किया गया है। किसी भी सहायता के लिए दूतावास से +52 55 4847 7539 पर संपर्क किया जा सकता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



