मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय में राज्य पुलिस के दो हजार नौ सौ 68 नवनियुक्त कर्मियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसका आयोजन पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में गोएराग्रे में एक भव्य समारोह में हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री कोर्नाड के संगमा ने इसे ऐतिहासिक और यादगार क्षण बताते हुए कहा कि यह राज्य सरकार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से निष्ठा तथा विनम्रता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



