मेडागास्कर में चक्रवात गेज़ानी से 9 की मौत की खबर, रेड अलर्ट जारी

0
85
मेडागास्कर में चक्रवात गेज़ानी से 9 की मौत की खबर, रेड अलर्ट जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिंद महासागर  स्थित मेडागास्कर द्वीप पर आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात गेज़ानी के कारण 9 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। इस चक्रवात में हवा की गति 195 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। अधिकारियों ने बताया कि शक्तिशाली तूफान पूर्वी बंदरगाह शहर टोमासिना के तट से टकराने से कई इमारतें ढह गईं और बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्‍त हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय ने 19 लोगों के घायल होने की सूचना दी और बताया कि मरने वालों की संख्या में व‍ृद्धि हो सकती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गेज़ानी कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया है। यह चक्रवात, चक्रवात फितिया के दो सप्ताह से भी कम समय बाद आया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here