मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेडागास्कर सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति संकट के मद्देनजर 15 दिन की ऊर्जा आपात स्थिति की घोषणा की है। राष्ट्रपति की एक विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण विशेष रूप से ऐसी स्थिति बनी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति और सार्वजनिक सेवाएं बाधित हो रही हैं। इस आपात स्थिति से ऊर्जा आपूर्ति बहाल करने, आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित करने तथा आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए त्वरित उपाय करने में मदद मिलेगी। इस संकट ने सार्वजनिक व्यवस्था तथा सुरक्षा को भी प्रभावित किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



